21 दिसंबर के जिला अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल, साहिबगंज झारखंड मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण सेक्टर स्तरीय बैठक रविवार को राजमहल निरीक्षण भवन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष निखिल प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन व मार्गदर्शन में केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, तथा सेक्टर प्रभारी पॉलुस गुरुजी टुडू की अहम भूमिका रही।बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 दिसंबर 2025 को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के पतना के निकट स्थित छाता दंगल मैदान में आयोजित होने वाले जिला अधिवेशन को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाना।हजारों मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव ने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला जिला अधिवेशन मजदूर संगठन को नई दिशा देगा। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 दिसंबर तक सभी प्रखंड अध्यक्ष सदस्यता शुल्क एवं सहयोग राशि जिला कार्यालय में जमा करें

प्रत्येक गांव–गांव, टोला–टोला एवं मजदूर बस्तियों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाए।मजदूरों को उनके हक, अधिकार, मजदूरी, सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित मुद्दों पर जागरूक किया जाए।अधिवेशन में हजारों की संख्या में मजदूरों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए टीम बनाकर कार्य किया जाए।उन्होंने जोर दिया कि मजदूरों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है, और इस बार का अधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा, नए लक्ष्य और नई दिशा देगा।तीन प्रखंडों की उपस्थिति से बैठक में आई मजबूती इस सेक्टर स्तरीय बैठक में राजमहल, तालझारी और उधवा प्रखंड के अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों में शामिल थे प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन साह , प्रखंड महामंत्री सुरेंद्र कुमार, गौतम कुमार साह मो. हामिद शेख बीरेंद्र कुमार साह सुबोध मंडल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता।इन सभी ने अधिवेशन को सफल बनाने तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ अपने–अपने सुझाव भी दिए।संगठन सुदृढ़ करने और जन-जागरण अभियान पर जोर बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड में विशेष टीम बनाई जाएगी।मजदूरों के बीच सदस्यता विस्तार अभियान चलाया जाएगा।मजदूरों के मुद्दों को लेकर स्थानीय स्तर पर छोटी-छोटी बैठकें आयोजित की जाएंगी।अधिवेशन की तैयारी की मॉनिटरिंग हेतु सेक्टर प्रभारी पॉलुस गुरुजी टुडू नियमित निरीक्षण करेंगे।सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि 21 दिसंबर का कार्यक्रम मजदूरों की ताकत और संगठन की एकता का प्रतीक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *