
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखण्ड हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने शनिवार को ऑनलाइन माध्यम से “मदर टेरेसा क्लिनिक” सहित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों को निर्देश दिया कि वे जिला प्रशासन के सहयोग से प्रत्येक वृद्धाश्रम में फिजियोथेरेपी बेड, कुर्सी, तथा नियमित चिकित्सा/फिजियोथेरेपी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि वरिष्ठजन सतत, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें।इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज, अखिल कुमार के मार्गदर्शन में वृद्धा आश्रम, साहिबगंज में विशेष कल्याण एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।फल, कंबल और आवश्यक सामग्रियों का वितरण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार ने वरिष्ठजनों के बीच फल, कंबल व दैनिक उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया, जिससे उन्हें मौसमी सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।कानूनी जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा आयोजित विशेष जागरूकता सत्र में वरिष्ठ नागरिकों को निम्न विषयों पर जानकारी दी गई उनके विधिक अधिकार,सरकार की वरिष्ठ नागरिक कल्याणकारी योजनाएँ,उपलब्ध सामाजिक सुरक्षा प्रावधान।जिला प्रशासन के सहयोग से वृद्धाश्रम के निवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।अधिकारियों की उपस्थिति इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद, मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल-न्याय रक्षक, पराविधिक स्वयंसेवक—न्याय मित्र, तथा अन्य गणमान्य लोग एवं अधिकारी उपस्थित थे।
