उपायुक्त हेमंत सती ने कहा—आधार सेवाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आधार परियोजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुविधाओं से जुड़ी आधार सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने विशेष रूप से आधार अपडेट, नाम सुधार, बायोमेट्रिक संबंधी त्रुटियाँ, तथा विलंब से आधार कार्ड जारी होने जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 08 प्रखंडों में आधार केंद्र संचालित हैं। उपायुक्त हेमंत सती ने सभी केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि पंजीकरण और अद्यतन सेवाएँ निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए तथा प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध सेवा मिले।बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, साहायक प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय UIDAI रांची हरवीर सिंह, UIDAI परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार, तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक सुधीर कुमार उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से आधार संबंधित गतिविधियों की अद्यतन प्रगति से उपायुक्त हेमंत सती को अवगत कराया।निरीक्षण भी किया गया बैठक के उपरांत UIDAI क्षेत्रीय कार्यालय रांची के साहायक प्रबंधक हरवीर सिंह द्वारा पोस्ट ऑफिस साहिबगंज तथा CSC ASK केंद्र का निरीक्षण कर आधार संचालन की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *