
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा, साहिबगंज: बरहरवा नगर पंचायत के नव-निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र झालदिग्धी, झिकटिया में बुधवार सेवा के अधिकार सप्ताह “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” के तहत वार्ड 1 से 3 तक का भव्य शिविर आयोजित किया गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार और अन्य मंचस्थ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों ने अपने आवेदन जमा किए और कई मामलों में समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। दीपक कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना, नया राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, होल्डिंग टैक्स, बिजली विभाग जैसी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में विभागीय कर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और लाभुकों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया। शिविर के दौरान बरहरवा नगर के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं समाजसेवियों ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रति निष्ठा, पारदर्शी सेवा और ग्रामीण हित सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मो नसीरुद्दीन, श्यामल दास, मनोज घोष, नेहाल अख्तर, निताई सरकार, थॉमस रॉबट, अजीत कुमार रॉय, आफताब आलम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
