शहरी लाभुक हुए लाभान्वित, संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज बिरसा मुंडा नगर भवन, राजमहल में बुधवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन, पूर्व नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख तथा झामुमो नपं अध्यक्ष मो. आज़ाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम में अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन सहित जाति–आय–निवास प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी मामलों, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और खाद्य विभाग के स्टॉल लगाए गए। इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में लाभुक पहुंचे।विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ ने शिविर में योग्य लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह शिविर जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और तेजी से जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर नागरिक अपने आवेदन जमा कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम के उपरांत संविधान दिवस के अवसर पर नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन ने मंचासीन अतिथियों एवं शहरवासियों को संविधान की शपथ दिलाई।मौके पर उपस्थित डॉ. शमीम, अब्दुल कादिर, स्मित चौरसिया, विजय यादव, आलोक राय, अजय चौधरी, राजीव बर्मन, सोनू दत्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *