श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय कक्ष में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने चल रही विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं की त्वरित गति से प्रगति सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का लाभ शीघ्रता से लोगों तक पहुँच सके।उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र तथा प्रखंडों में योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। किसी भी प्रकार की समस्या, बाधा या विलंब की स्थिति में तुरंत सूचित करने को कहा, ताकि समाधान कर योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न होने पाए।बैठक में कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल रामाकांत, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *