
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज आयुष्मान भारत मद से भुगतान किए जाने वाले मानदेय के अंतर्गत G.N.M., एक्स-रे तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन एवं कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे दैनिक मजदूरी आधारित पदों की नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हेमंत सती ने कार्यालय प्रकोष्ठ में की।उपायुक्त हेमंत सती ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, कार्यक्षमता और समयबद्ध मानदेय भुगतान को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया नियमों के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण और पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नियुक्त कर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी आवंटन तथा कार्य निष्पादन की नियमित रूप से समीक्षा की जाए, ताकि सेवा की गुणवत्ता बनी रहे।बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, DPM हिना, MOIC डॉ. राजीव रंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
