श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज, पुरुष नसबंदी अभियान 2025 के तहत जन-जागरूकता के लिए तैयार किए गए विशेष वाहन “सारथी ऑन व्हील” को शुक्रवार साहिबगंज सिविल सर्जन कार्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन–सह–मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामदेव पासवान तथा जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी (DLO) डॉ. किरण माला ने संयुक्त रूप से किया।सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने बताया कि पुरुष नसबंदी सुरक्षित, सरल और प्रभावी परिवार नियोजन की विधि है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर कर उन्हें जागरूक करना है।शहरी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान“सारथी ऑन व्हील” वाहन शहर के सभी मोहल्लों, वार्डों, चौक-चौराहों, स्टेशन, बस स्टैंड, हटिया, पार्क आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर लोगों को पुरुष नसबंदी से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा।लाउडस्पीकर, पोस्टर, बैनर एवं सामुदायिक संवाद के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पहुँच ग्रामीण क्षेत्र में वाहन शोभनपुर मठिया, शोभनपुर दियारा, महादेवगंज, सकरीगली, बड़ी कोदरजन्ना, छोटी कोदरजन्ना, मखमलपुर सहित अन्य गांवों में भी पहुँचेगा। स्वास्थ्य टीम स्थानीय समुदाय के साथ संवाद कर नसबंदी प्रक्रिया, इसके लाभ तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देगी। इच्छुक लाभुकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ा जाएगा।जिला स्वास्थ्य विभाग की अपील जिला स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए पुरुष नसबंदी अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और अपने समुदाय में भी जागरूकता फैलाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *