उपायुक्त हेमंत सती ने अवैध दवा व्यापार पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय Narco-Co-ordination Centre (NCORD) की महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशा नियंत्रण, अवैध दवा व्यापार पर रोकथाम और ड्रग्स संबंधित अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री, दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध वितरण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।ड्रग टास्क फोर्स को सक्रिय करने का निर्देश उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और ड्रग इंस्पेक्टर को शामिल करते हुए ड्रग टास्क फोर्स का गठन किया गया था, ताकि बिना फार्मासिस्ट वाले मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की जा सके।लेकिन कार्य में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर उपायुक्त हेमंत सती ने अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज और ड्रग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण देने को कहा है।

मेडिकल दुकानों की व्यापक जांच का आदेश उपायुक्त हेमंत सती ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली बैठक से पूर्व जिले की सभी मेडिकल दुकानों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जिन मेडिकल दुकानों में फार्मासिस्ट उपस्थित नहीं पाए जाएंगे,उनके विरुद्ध जुर्माना वसूला जाएगा तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।नशा-मुक्त समाज की दिशा में प्रशासन का संकल्प उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि जिला प्रशासन नशा-मुक्त समाज बनाने की दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहा है।उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सतर्कता, निगरानी और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और मजबूत करने का निर्देश दिया।बैठक में उपस्थित अधिकारी बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे परियोजना निदेशक, आईटीडीए एवं प्रभारी जिला समाज कल्याण संजय कुमार दास अपर समाहर्ता गौतम भगत सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन आईन्द मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी बड़हरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ड्रग इंस्पेक्टर चंदन कस्पय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
