श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सुभाष चौक के समीप सघन वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की व्यापक जांच की गई।अधिकारियों ने विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे वाहनों पर कार्रवाई की। नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों से कुल 32 वाहनों पर लगभग ₹43,000 का जुर्माना वसूला गया।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, ओवर स्पीडिंग से बचने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदाराना ढंग से वाहन चलाने की सलाह दी गई।अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी शशि सिंह तथा पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *