
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह समेत सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।उपायुक्त ने DMFT, अनाबद्ध निधि, आकांक्षी मद एवं नीति आयोग सहित अन्य मदों से संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक योजना का फील्ड-लेवल पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।बैठक में जिन प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

बरहेट प्रखंड – कालीदाह टोला में पानी टंकी निर्माण कार्य उधवा प्रखंड – श्रीधर काली मंदिर घाट पर चेंजिंग रूम निर्माण साहिबगंज में Waste to Wonder Park का निर्माण मध्य विद्यालय सकरीगली में 6 अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण 100 PVTG परिवारों के लिए मशरूम उत्पादन आधारित रोजगार सृजन योजना कल्याण विभाग के अंबेरी एवं ढिबरीकोल आवासीय विद्यालय में मॉड्यूलर किचन-सह-भोजनालय उन्नयन प्रधानमंत्री आवास योजना, अबूआ आवास योजना एवं मनरेगा की प्रगति की विस्तृत समीक्षा उपायुक्त के निर्देश सभी विभाग अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें प्रत्येक योजना को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा किया जाए फील्ड में कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए बैठक में उपस्थित अधिकारी उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, आईटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, मुख्यालय डीएसपी विजय कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला मत्स्य पदाधिकारी विरेंद्र विन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
