श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के अधीन शाखा एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद द्वारा राजमहल में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन 19 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, राजमहल के सभागार में किया गया।मुख्य अतिथि मोहम्मद युसुफ, बीडीओ-सह-प्रभारी सीओ, राजमहल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे—रमाकांत चतुर्वेदी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, साहिबगंज सुधीर कुमार, एलडीएम, साहिबगंज उद्घाटन सत्र में चंद्र शेखर शर्मा, ईओडीबी मैनेजर ने अतिथियों का स्वागत किया योजना के लाभों की जानकारी दीपक कुमार, सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, धनबाद ने पीएम विश्वकर्मा योजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि योजना में 18 पारंपरिक विद्याओं में कार्यरत कारीगरों/शिल्पकारों को शामिल किया गया है।मुख्य प्रावधान इस प्रकार हैं 5–7 दिनों का प्रशिक्षण रु. 500 प्रतिदिन स्टाइपेंड ₹15,000 का टूलकिट ई-वाउचर प्रथम चरण में ₹1,00,000 तक का ऋण द्वितीय चरण में ₹2,00,000 तक का कोलेटरल-फ्री ऋण (5% ब्याज)प्रशिक्षण उपरांत विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र व पहचान पत्र उन्होंने उद्यमिता विकास से जुड़ी केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।विशिष्ट अतिथियों के विचार एलडीएम सुधीर कुमार ने कहा कि योजना परंपरागत कारीगरों के आर्थिक उत्थान का सशक्त माध्यम है और सभी संबंधित पक्षों को इसे सफल बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंक द्वारा उपलब्ध ऋण सुविधाओं तथा आवेदन प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया।महाप्रबंधक रमाकांत चतुर्वेदी ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने जोर दिया कि कारीगर ई-कॉमर्स के माध्यम से अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार तक पहुँचाएँ।मुख्य अतिथि मोहम्मद युसुफ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर 2023 को डिजिटल रूप से लॉन्च की गई थी। उन्होंने सभी कारीगरों से अधिकाधिक संख्या में योजना का लाभ लेने तथा डिजिटल माध्यमों से व्यापार को बढ़ाने का आह्वान किया।तकनीकी सत्र भोजनावकाश के बाद आयोजित तकनीकी सत्र में शशि भूषण कुमार, ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ ने डिजिटल मार्केटिंग की विस्तृत जानकारी दी।नवनीत कुमार, प्रबंधक, आईपीपीबी ने लाभुकों को आईपीपीबी पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया एवं यूपीआई क्यूआर कोड उपलब्ध कराया।चंद्र शेखर शर्मा, ईओडीबी मैनेजर ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग किया।समापन कार्यक्रम के अंत में कुणाल, यंग प्रोफेशनल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया।साहिबगंज जिले के 120 से अधिक कारीगरों एवं शिल्पकारों ने कार्यशाला में भाग लेकर पीएम विश्वकर्मा योजना की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *