सुमन कुमार दत्ता -विशाल विचार (पाकुड़ )

पाकुड़ :-भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर आज पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व, उनके अद्वितीय नेतृत्व, नीतियों तथा देशहित में किए गए कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने न सिर्फ भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनके संघर्षों, निर्णय क्षमता और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए कई क्षण भावुक हो उठे।

इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, रामविलास महतो, जिला महासचिव कृष्ण यादव, मिर्जहान विश्वास, हबीबुर शेख, मिथुन मरांडी, पलाश शेख, नजरुल शेख, नज़ीर हुसैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, संगठन सुदृढ़ीकरण और इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *