
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मंगलवार को राजमहल, उधवा एवं साहिबगंज प्रखंडों में उनके अनुशंसा पर लगाए गए 80 सोलर हाईमास्ट लाइटों का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत राजमहल प्रखंड के फुलवरिया ईदगाह चौक से हुई, जहां विधायक ने फीता काटकर और सोलर लाइट को ऑन कर इसका उद्घाटन किया।विधायक ने कहा कि राजमहल विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक सोलर लाइट लगाने की योजना पर काम जारी है, ताकि हर चौक-चौराहे एवं सार्वजनिक स्थान पर समुचित रोशनी उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी जिला प्रशासन एवं सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर चरणबद्ध तरीके से हल किया जा रहा है।लाइट लगने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारीक शेख, मुखिया प्रतिनिधि अफज़ल शेख, रमज़ान शेख, इब्राहिम शेख, मेसर अली, मुर्शीद राजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
