
श्रीकांत दास / विशाल विचार
उधवा (साहिबगंज)। राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मंगलवार को उधवा प्रखंड के जोंका तथा सुतियारपाड़ा में आयोजित कार्तिक पूजा मेला का विधिवत उद्घाटन किया।जोंका में मेला आयोजन समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक का फूल-माला एवं चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। स्वागतकर्ताओं में जिला परिषद सदस्य प्रताप राय, राजेश यादव, मोहन ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित कई लोग शामिल थे।विधायक ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया तथा पूजा पंडाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा “यह मेला इस क्षेत्र की पहचान है। इसे और अधिक विकसित एवं आकर्षक बनाने की दिशा में गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।”उद्घाटन के बाद विधायक सुतियारपाड़ा पहुँचे, जहाँ पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम राय, सदस्य भवेश यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहाँ भी विधायक ने पारंपरिक विधि से फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया।मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, काजू मल्लिक, मुर्शीद राजा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
