
श्रीकांत दास / विशाल विचार
उधवा साहिबगंज केंद्रीय कार्यालय बाकुडी में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम, विश्वास केंद्र की उपस्थिति में उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता जिया उल हक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान ज्ञापन पत्र जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पियूष को सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन की एकजुटता, अनुशासन तथा आंतरिक सहयोग को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। सभी सदस्यों को यह निर्देश दिया गया कि
आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखें संघ के नियमों एवं आदर्शों का पालन करें संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय तथा जनोन्मुख बनाने में योगदान दें बैठक में यह महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई कि झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की जिला समिति की अगली बैठक आगामी 22 नवंबर 2025 को प्रखंड तालझारी स्थित करणपुरा सामुदायिक भवन में आयोजित की जाएगी।
