श्रीकांत दास / विशाल विचार

उधवा (साहिबगंज) उधवा प्रखंड के अतापुर स्थित कार्तिक पूजा मेला समिति द्वारा आयोजित मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के दौरान समिति के सदस्यों—गोपाल साहा, कृष्णा साहा, राजा साहा, राजू साहा, पंकज गुप्ता, तूफान चौधरी, दीपक गुप्ता, कृष्णा कुमार, काजू पांडे, सुभाष चौधरी, विजय मांझी, आनंद गुप्ता, कुंदन साहा, अशोक साहा, बुधवा साहा एवं भारत साहा—ने विधायक का फूलमाला, चुनरी और पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो नेता काजू मल्लिक, अयूब अली उर्फ बाबू दा, एखलाकुर रहमान, किनू सोरेन, अरुण घोष, मो. जहांगीर शेख सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।मेला परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *