श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने जनता दरबार के माध्यम से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएँ सुनीं।जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। हेमंत सती ने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों की जांच कर उनका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। शिकायतें विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित थीं, जिनमें कुछ असंबंधित मामले भी शामिल थे।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की भौतिक जांच की जाए और त्वरित कार्रवाई के बाद निस्तारित मामलों की प्रतिपुष्टि कार्यालय को सौंपा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और हर आवेदन का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *