
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किए गए सर्वे की पोर्टल में प्रविष्टि से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला यक्ष्मा कार्यक्रम समन्वयक सिंचन पांडेय ने टीबी सर्वे के आंकड़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि, सत्यापन, फॉलोअप प्रक्रिया एवं आवश्यक तकनीकी पक्षों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान संकलित सभी डाटा को समय से पोर्टल पर अपलोड करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि टीबी उन्मूलन लक्ष्य की दिशा में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जा सके।मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी,वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक संजय यादव,रवि कुमार,वरीय यक्ष्मा लैब पर्यवेक्षक मंगल हसदा,अमित कुमार,तथा अन्य कार्मिकों ने सर्वे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी। उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि टीबी सर्वेक्षण एवं प्रविष्टि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएँ।
