
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल, साहिबगंज।राजमहल पुलिस निरीक्षक प्रभाग राजीव रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को राजमहल थाना कांड संख्या 377/25 (दिनांक 24.10.2025), धारा 305/331 भा.न्या.स. के संदर्भ में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि इस कांड के संदिग्ध मोहित यादव उर्फ कल्लू तथा राहुल कुमार यादव, दोनों निवासी हाटपाड़ा, थाना राजमहल, दुकान में चोरी की गई सामानों के साथ अन्य चोरी के मामलों में भी शामिल हो सकते हैं।सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस निरीक्षक प्रभाग राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया।अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई सामग्रियों की बरामदगी की गई।जप्त सामान कांसा की थाली–15 पीस कांसा की कटोरी – 3 पीस,गिरफ्तार अभियुक्त 1. मोहित यादव उर्फ कल्लू, उम्र 19 वर्ष, पिता – राजकुमार यादव 2. राहुल कुमार यादव, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता – चुनमुन यादव दोनों – सा. हाटपाड़ा, थाना राजमहल, जिला साहिबगंज दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।छापामारी टीम राजमहल पुलिस निरीक्षक प्रभाग – राजीव रंजन राजमहल थाना प्रभारी – हसनैन अंसारी पवन यादव, महादेव उरांव,सनातन हेंब्रम,सशस्त्र बल एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
