
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार साहिबगंज जिले के विभिन्न प्रखंडों में झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसायटी (JSLPS) के तहत संचालित 702 ग्राम संगठनों द्वारा भव्य सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ और समुदाय से जुड़े लोग शामिल हुए।शपथ समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने जेंडर समानता,बाल विवाह के उन्मूलन,महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम,तथा डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के समाप्ति के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया।जिले के सभी प्रखंडों में एकसाथ आयोजित इन शपथ कार्यक्रमों ने सामाजिक विकास, समानता, न्याय और सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में प्रभावशाली संदेश दिया।स्थापना दिवस के इस अवसर पर लिया गया यह सामूहिक संकल्प भविष्य में समाज में जागरूकता और बराबरी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला साबित होगा।
