श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालबन्ना के समीप सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा किया गया।अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया सभी प्रकार के वाहनों की समुचित जांच की गई। बिना हेलमेट, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस एवं अन्य अनिवार्य दस्तावेजों के अभाव में नियम उल्लंघन करने वाले चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।इस दौरान कुल 31 वाहनों से लगभग ₹36,500 का जुर्माना वसूला गया।सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों के पालन, ओवर स्पीडिंग से बचने तथा स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही।जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यात्रा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *