सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार
पाकुड़:-27 अक्टूबर 2025 को ग्राम सोलागडिया में हुए गोलीकांड में कासीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल के फर्द बयान पर पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 275/2025, दिनांक 27.10.2025, धारा 109(1)/61(2) भा.दं.सं. एवं 27/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।कांड के अनुसंधान एवं उद्भेदन के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। SIT टीम ने त्वरित एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक 7.65 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं एक पीले रंग का बैग बरामद किया। बरामद अवैध हथियारों के संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 288/2025, दिनांक 13.11.2025, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, वहीं शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
- जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला, पिता – स्व. अली हुसैन शेख
- सोहेब अख्तर उर्फ धुलु, पिता – जियाउल शेख उर्फ जियाउल पगला
- अलाउद्दीन शेख उर्फ भोला, पिता – स्व. नसीरूद्दीन शेख
- तीनों निवासी: जानकीनगर, थाना – पाकुड़ मुफ्फसील, जिला – पाकुड़
बरामद सामान:
- एक 7.65 एमएम पिस्टल
- दो जिंदा कारतूस
- एक पीले रंग का थैला
छापामारी / SIT टीम के सदस्य:
- श्री विजय कुमार – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर
- श्री बबलू कुमार – पु.नि., थाना प्रभारी, नगर थाना, पाकुड़
- पु.अ.नि. विनय कुमार – थाना प्रभारी, लिट्टीपाड़ा
- पु.अ.नि. विवेक कुमार – ओपी प्रभारी, रद्दीपुर
- पु.अ.नि. दिलीप कुमार बास्की – नगर थाना, पाकुड़
- पु.अ.नि. अभिषेक कुमार – नगर थाना, पाकुड़
- पु.अ.नि. सुबल कुमार डे – नगर थाना, पाकुड़
- पु.अ.नि. मिथुन रजक – नगर थाना, पाकुड़
- पु.अ.नि. अनिल कुमार पंडित – लिट्टीपाड़ा थाना
- पु.अ.नि. संजीव कुमार – तकनीकी शाखा प्रभारी एवं टीम
- नगर थाना सशस्त्र बल

Pakur #Solagadia #FiringCase #SITAction #PoliceRaid #Arrested #ArmsAct #CrimeNews #JharkhandNews #BreakingNews
