श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज झारखंड राज्य की स्थापना के 25वें वर्ष एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत कन्हैया घाट, राजमहल स्थित नमामि गंगे घाट पर डॉल्फ़िन संरक्षण सह वृहद गंगा स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया।इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य था — गंगा नदी में जलीय जीवों विशेषकर डॉल्फ़िन के संरक्षण, अपशिष्ट कचरा प्रबंधन, गंगा प्रदूषण की रोकथाम, तथा तटीय प्रबंधन को सशक्त बनाना।कार्यक्रम के दौरान घाट के सतही किनारों की व्यापक सफाई की गई। प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया कि गंगा प्रवाह में किसी प्रकार की गंदगी न जाए। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, सखी मंडल सदस्यों, जलसहिया, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनता की सक्रिय भागीदारी रहीप्रतिभागियों से अपील की गई कि वे घाट को “साझा संपत्ति” मानकर उसके रखरखाव में निरंतर योगदान दें। इसके साथ ही यह निर्णय लिया गया कि हर रविवार ग्राम सभा बैठक एवं सामुदायिक सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा ताकि घाट की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रखंड विकास
पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी राजमहल मोहम्मद यूसुफ, सहायक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता अवर प्रमंडल), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक (WASH), सैदपुर पंचायत की मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, कन्हैया स्थान के वार्ड सदस्य, नमामि गंगे अंतर्गत 7 पंचायतों एवं 19 ग्रामों के जलसहिया, सखी मंडल सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।यह अभियान “स्वच्छ गंगा – संरक्षित डॉल्फ़िन, सुरक्षित भविष्य” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *