श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज, झारखंड राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज साहिबगंज में “सुबह ए झारखंड” कार्यक्रम के तहत पारंपरिक संथाली लोक कला नृत्य का रंगारंग आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम कार्यालय, साहिबगंज के निकट आयोजित हुआ, जहाँ स्थानीय संथाली कलाकारों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्यों की मधुर धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कलात्मक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना था। कलाकारों ने अपने नृत्य के माध्यम से झारखंड की अस्मिता, एकता और सांस्कृतिक गौरव को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का वातावरण व्याप्त रहा।झारखंड स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम राज्य की “एकता में विविधता” की पहचान को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *