
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, झारखंड राज्य की रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बुधवार जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्तर पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत भव्य गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और गर्व के साथ किया गया।कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जनप्रतिनिधि, तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। लाभुकों के चेहरों पर अपने “सपनों का घर” पाने की खुशी साफ झलक रही थी।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने लाभुकों को शुभकामनाएं दीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिलेवार गृह प्रवेश की संख्या प्रखंड गृह प्रवेश की संख्या बरहेट 1370, बरहरवा 590, बोरिय 676, मंडरो 415, पतना 669, राजमहल 767, साहिबगंज 169 , तालझरी 734, उधवा 715 , कुल 6172 स्वीकृत आवास योजनाओं की संख्या अबुआ आवास योजना: 473 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): 1606 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना: 2 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह दिवस न केवल झारखंड राज्य के विकास की गौरवगाथा का प्रतीक है, बल्कि यह ग्रामीण सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सामूहिक उत्सव के साथ किया गया। लाभुकों ने भावविभोर होकर कहा कि झारखंड सरकार के प्रयासों से आज उनका “अपना घर” बनने का सपना साकार हुआ है।
