श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल, साहिबगंज |राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिनांक 11 नवम्बर 2025 की रात करीब 9 बजे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि NH-80 फुलवरिया ब्रिज के उत्तर दिशा में चमास तालाब के पास फोरलेन सड़क पर दो युवक हथियार से लैस होकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब स्थल पर पहुंची, तो दोनों युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे, परंतु पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया।तलाशी के क्रम में एक किशोर की कमर से देशी कट्टा तथा जींस की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद हथियार को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया।गिरफ्तार दोनों विधि-विरुद्ध किशोरों के विरुद्ध राजमहल थाना कांड संख्या 468/25, दिनांक 11.11.2025, धारा 25(1-B)a/26/35 Arms Act के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। दोनों को 12 नवम्बर 2025 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।जप्त सामानों का विवरण एक लकड़ी का बट लगा हुआ देशी कट्टा (बैरल लंबाई लगभग 8 अंगुल)एक जिंदा कारतूस (पेंदे पर “8 MMKF” अंकित)एक बिना नंबर प्लेट की काला-लाल रंग की अपाची RTR मोटरसाइकिल (चेचिस नं. MD634BE87R2N21819)एक आसमानी रंग का OnePlus एंड्रॉइड मोबाइल फोन (IMEI No. 869337070544735 / 869337070544727) छापामारी दल शामिल अधिकारी एवं जवान पु.अ.नि. हसनैन अंसारी पु.अ.नि. ओमप्रकाश चौहान स.अ.नि. नंदकुमार यादव आ.सं.बल के जवान — आ॰-339 महेंद्र यादव, आ॰-65 एगनेसिस मरांडी तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *