सफाई व्यवस्था व जाम की समस्या पर दिए सख्त निर्देश।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर पंचायत बरहरवा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, आवास निर्माण कार्यों तथा जनसेवा से संबंधित प्रमाणपत्र निर्गत की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त ने नगर पंचायत पदाधिकारी को प्रतिदिन दो वार्डों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय निरीक्षण से समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा।विशेष रूप से उन्होंने बरहरवा प्लस टू उच्च विद्यालय के पास जमा कचरे को एक सप्ताह के भीतर हटाने का आदेश दिया और स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही बरहरवा स्टेशन चौक पर जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए 15 नवंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए चौकीदारों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।बैठक में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र निर्गत सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना नगर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बैठक में नगर प्रशासक दीपक कुमार, नगर प्रबंधक पुरुषोत्तम देव सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *