संवाददाता :-सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ )

रांची:-राजधानी रांची में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से आए कांग्रेस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।अपने संबोधन में के. राजू ने पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है, और प्रत्येक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं सह- पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के उभरते हुए नेता तनवीर आलम ने झारखंड प्रभारी के. राजू से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत करने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चाएं हुईं।कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को नए सिरे से सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं संगठनात्मक मूल्यों से अवगत कराना था।

कांग्रेस #राजनीति #रांची #झारखंड #केराजू #संगठनशक्ति #प्रशिक्षणशिविर #जनसंपर्क #राजनीतिकसमाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *