विधायक निसात आलम ने संगठन की मजबूती पर दिए आवश्यक निर्देश।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज इस्लामपुर ग्राम स्थित विधायक निसात आलम के आवास प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की।बैठक में साहिबगंज जिला की प्रभारी एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने संगठन के वर्तमान ढांचे, क्षेत्रीय गतिविधियों तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।विधायक निसात आलम ने संगठन को और सशक्त बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का असली बल कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता से जुड़ाव में निहित है।बैठक में मो. कलीमुद्दीन, बासुकिनाथ यादव, सरफराज आलम, रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, हीरालाल साह, सतीश कुमार पासवान, मो. रिजवान, मिथुन मंडल, भोलानाथ महतो सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
