श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहरवा (साहिबगंज) बरहरवा स्थित आर. बी. प्लेस में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला महामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, विस्तार तथा आगामी जिला अधिवेशन की तैयारी पर विचार करना था।बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और जिला समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 दिसंबर 2025 को छाता डागां, बरहरवा में झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का जिला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए प्रीतम कुमार पियूष को संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन जिले में न्यूनतम मजदूरी के पालन, निजी कंपनियों में 75% स्थानीय रोजगार सुनिश्चित करने तथा मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ दृढ़ संकल्पित है।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे — फूल कुमारी देवी, गणेश ठाकुर, ललित सिंह, कृष्ण कुमार यादव, मुहज्जम अली, मिथुन राजवंशी, अंजू कुमारी, मोनिका देवी, नीलम देवी, धर्मल किस्कू, दिलीप हांसदा, उद्रण हांसदा, मोहम्मद जावेद अख्तर, दुर्योधन शाह, सुरेंद्र बाबूराम शाह, निखिल यादव, तिलकय मुर्मू, दीपक मंडल, शोभिनाथ महतो, दीपक रजवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *