
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल थाना क्षेत्र के कोयला बाजार पुनी टोला में एक बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना थी कि गुलजार शेख (पिता तयब शेख) चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री करता है और अपनी दुकान में मोबाइल के पार्ट्स बदलकर मरम्मत का कार्य भी करता है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुलजार शेख की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी गुलजार शेख फरार हो गया।छापामारी के दौरान दुकान में रखे काले रंग के बैग से 32 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया गया है।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण इस प्रकार है। REDMI – 5, REALME – 3, ONEPLUS – 3, OPPO – 3, VIVO – 2, MOTOROLA – 2, SPARK TECNO – 3, SAMSUNG – 2 , ITEL – 2 , LAVA – 1, NARZO – 1, POCO – 2, MI – 1 बिना कंपनी नाम के (Without Brand) – 2
इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 463/25, दिनांक 07.11.2025, धारा 317(2)/317(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी पु.अ.नि. हसनैन अंसारी,पु.अ.नि. ओम प्रकाश चौहान, पु.अ.नि. शंभू शंकर सिंह, पु.अ.नि. महादेव उरांव,स.अ.नि. नंद कुमार यादव,स.अ.नि. मो. जमील,सशस्त्र बल के जवान आ. 349 सुनील कुमार गुप्ता, आ. 65 एगनेसिस मरांडी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
