
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह–2025 के तहत आज साहिबगंज समाहरणालय परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के निर्देशन में ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती ओवर स्पीडिंग की भूमिका तथा इसके कारण होने वाली मृत्यु और चोटों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर समाहरणालय के सभी कर्मियों ने ओवर स्पीड न करने एवं सुरक्षित गति से वाहन चलाने की शपथ ली।अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज जिले में ओवर स्पीडिंग के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है। इसे नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। सभी से अपील की गई कि वे अपने स्तर से समाज में अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता एवं अस्पताल पहुंचाना प्रत्येक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक का कर्तव्य है। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर एम. भी. आई. अभिषेक मुंडा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, पुलिस बल सहित समाहरणालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
