बोरियो एवं बरहेट प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज, जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) कुमार हर्ष द्वारा शनिवार बोरियो एवं बरहेट प्रखंड के कुल 5 सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश विद्यालयों में छात्र उपस्थिति मात्र 40 से 50 प्रतिशत पाई गई, जिस पर डीएसई ने गहरी असंतुष्टि व्यक्त की।निरीक्षण के क्रम में डीएसई ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को कई निर्देश दिए। मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं सभी शिक्षक समय पर विद्यालय पहुँचें एवं निर्धारित समयानुसार नियमित रूप से कक्षाएँ संचालित करें।अभिभावकों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि छात्र प्रतिदिन एवं समय पर विद्यालय आएँ।मेनू के अनुसार मिड डे मील उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।विद्यालयों में छात्र उपस्थिति की नियमित निगरानी की जाए।यदि छात्र संख्या के अनुरूप अतिरिक्त कमरों की आवश्यकता हो तो उसका विवरण जिला कार्यालय को भेजा जाए।निरीक्षण दल को भी विशेष निर्देश दिए गए कि BEEO, BPO एवं CRP नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण कर उपस्थिति की स्थिति की बारीकी से समीक्षा करें।साथ ही, बीईईओ को यह निर्देश दिया गया कि संबंधित विद्यालयों से चालू वर्ष के यूनिफॉर्म वितरण की रिपोर्ट, प्रधानाध्यापक द्वारा हस्ताक्षरित प्रति सहित, जिला कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराएँ।अंत में, जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी विद्यालय में उपस्थिति व शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तो संबंधित जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *