श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।उपायुक्त हेमंत सती ने सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की भौतिक जांच कराते हुए शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।जनता दरबार में प्राप्त आवेदन विभिन्न विभागों, योजनाओं तथा असंबंधित विषयों से जुड़े रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा समाधान की प्रतिपुष्टि शीघ्र ही उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *