सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने मोंथा तूफान के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जिला उपायुक्त मनीष कुमार को पत्र लिखकर प्रभावित गांवों में टीम गठित कर फसल क्षति का आकलन करने और पीड़ित किसानों को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि मोंथा तूफान के चलते ईलामी, तारानगर, रामचंद्रपुर, नाबादा, मणिकापाड़ा, मदनमोहनरपुर, नवरतनपुर सहित कई गांवों में धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष किसानों की फसल अच्छी थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है।निसात आलम ने कहा कि उन्होंने इस विषय पर राज्य के कृषि मंत्री से भी बातचीत की है, जिन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश देने का आश्वासन दिया है ताकि किसानों को शीघ्र और उचित मुआवजा मिल सके।विधायक ने आगे कहा, “हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। उनके खेतों में हुए नुकसान का सही आकलन कर जिला प्रशासन उन्हें त्वरित राहत प्रदान करे। किसानों की समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।”

पाकुड़ #निसातआलम #मोंथातूफान #किसानमुआवजा #धानफसलनुकसान #कृषिसमाचार #जिला_प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *