श्रीकांत दास / विशाल विचार

घाटशिला (झारखंड) झारखंड मुक्ति मोर्चा की संगठनात्मक मजबूती और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो रहे हैं।राजमहल विधायक एवं झामुमो के स्टार प्रचारक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।विधायक एमटी राजा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार गरीब, शोषित, वंचित एवं अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज बनकर कार्य कर रही है। सरकार की सकारात्मक सोच और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और इसी विश्वास के कारण भाजपा सहित अन्य दलों के लोग भी झामुमो से जुड़ रहे हैं।विधायक ने कहा, “घाटशिला की जनता ने ठान लिया है – सोमेश सोरेन को ही जिताना है।”उन्होंने बताया कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।जनसंपर्क अभियान में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, तथा राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा भी सक्रिय रूप से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।इन नेताओं के संयुक्त प्रयासों से झामुमो संगठन को नई ऊर्जा और जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *