श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला खनन विभाग की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित खनन कार्यों, राजस्व वसूली की अद्यतन स्थिति एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।उपायुक्त हेमंत सती ने सर्वप्रथम राजस्व वसूली की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लंबित वसूली के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए तथा संबंधित अधिकारी इसकी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने जिले में चल रहे अवैध ईंट भट्ठों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक सभी अवैध ईंट भट्ठों की पहचान कर उन्हें पूर्णतः ध्वस्त किया जाए। उपायुक्त हेमंत सती ने चेतावनी दी कि पर्यावरण संरक्षण एवं खनन नियमों के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही, उपायुक्त हेमंत सती ने सभी खनन पट्टों की मापी कार्य को समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया ताकि राजस्व हानि की कोई संभावना न रहे।बैठक में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *