
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अंचल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ आगामी झारखंड स्थापना दिवस (15 नवम्बर 2025) तथा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने कहा कि यह वर्ष झारखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने का गौरवशाली अवसर है। इस उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा “झारखंड@25” थीम पर राज्यभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनसहभागिता एवं सांस्कृतिक एकता की झलक प्रदर्शित होगी।मुख्य आयोजन कार्यक्रमों की रूपरेखा (11 से 29 नवम्बर 2025)1 नवम्बर, 2025 – “Run for Jharkhand”स्थापना सप्ताह का शुभारंभ “Run for Jharkhand” कार्यक्रम से होगा। यह दौड़ जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंडों में एक साथ आयोजित की जाएगी। साथ ही, LED प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा, जो सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचाएंगे।आयोजन विभाग: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग 12 नवम्बर, 2025 – “सुबह-ए-झारखंड” सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर पारंपरिक नृत्य (Street Dance) का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों की भागीदारी रहेगी।13 नवम्बर, 2025 – “Know Your Tourist Place” अभियान इस दिन Cycle Rally का आयोजन होगा, जिसमें युवा एवं स्वयंसेवी संगठन जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर स्थानीय पर्यटन के प्रति जनजागरूकता फैलाएँगे।11 से 14 नवम्बर, 2025 – विद्यालय एवं महाविद्यालय गतिविधियाँ Jharkhand@25” थीम पर स्कूलों और कॉलेजों में चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।15 नवम्बर, 2025 – झारखंड राज्य स्थापना दिवस का मुख्य समारोह
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वीर शहीदों के सम्मान एवं जनकल्याणकारी घोषणाओं के साथ मुख्य कार्यक्रम संपन्न होगा।16 नवम्बर, 2025 – “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” अभियान का शुभारंभ यह जनकल्याणकारी अभियान 29 नवम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों में चलेगा।उपायुक्त के निर्देश एवं प्रमुख बिंदु उपायुक्त हेमंत सती ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर विस्तृत कार्यक्रम-सूची तैयार कर आयोजन-सह-समन्वय समिति को उपलब्ध कराएँ, ताकि सभी गतिविधियाँ समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न की जा सकें।उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कल्याण विभागों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि अधिकतम जनभागीदारी हो तथा सभी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुँचे।आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आय, निवास एवं जाति प्रमाणपत्रों से संबंधित कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।साथ ही, “मइया सम्मान योजना” के लिए शिविरों में अलग काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पात्र लाभुकाओं को सुगम सेवाएँ प्राप्त हो सकें।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाए।झारखंड की 25 वर्ष की गौरवगाथा उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि “झारखंड स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने, सुनने और सेवा करने का अवसर है। यह राज्य की गौरवगाथा, संघर्ष और आत्मगौरव का पर्व है।”उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की कि इस अवसर को जनभागीदारी, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ मनाया जाए, ताकि झारखंड की नई पीढ़ी इस गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा प्राप्त कर सके।

