
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज,उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को पुराना सदर अस्पताल परिसर, कुपोषण उपचार केन्द्र (MTC), एमसीएच भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सदर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने अस्पताल परिसर की विभिन्न इकाइयों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और कई भवनों को जर्जर अवस्था में पाए जाने पर उन्हें ध्वस्त कर नए सिरे से डीपीआर (DPR) तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी नए निर्माण कार्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अनुरूप होने चाहिए।बरसात के दौरान जल निकासी की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने कनीय अभियंता (J.E) शैलेश कुमार को पूरे अस्पताल परिसर का नाला निर्माण हेतु DPR तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया।उपायुक्त हेमंत सती ने कहा, “रोगियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी निर्माण एवं सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।”निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महमूद आलम तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
