
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल, साहिबगंज राजमहल प्रखंड सभागार में सोमवार को राजमहल निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ (BLO) एवं सुपरवाइजर शामिल हुए।बैठक में मुख्य रूप से राजमहल सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक मोहम्मद यूसुफ उपस्थित थे।बैठक को संबोधित करते हुए राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने कहा कि वर्ष 2003 से 2024 तक की मतदाता सूची में BLO द्वारा मतदाताओं को कैटेगरी A, B, C, D एवं E के रूप में वर्गीकृत किया गया था। अब इन सभी श्रेणियों की पुनः BLO ऐप के माध्यम से मैपिंग की जाएगी, ताकि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन रह सके।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी BLO अपने-अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य सावधानीपूर्वक पूर्ण करें, और किसी भी मतदाता की श्रेणी निर्धारण में त्रुटि न हो।उन्होंने यह भी कहा कि पात्र मतदाताओं के नामों का पुनरीक्षण कार्य कैंप मोड में समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, बीपीओ गगन बापू, अभिजीत कुमार, सुपरवाइजर मोहम्मद शाहजहां अंसारी, कैलाश वर्मा, राकेश कुमार, राजीव कुमार, भारत कुमार, विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

