जिला स्तरीय चेंबर ऑफ फार्मर सहयोग समिति लिमिटेड की पहल।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहेट (साहिबगंज),जिला स्तरीय चेंबर ऑफ फार्मर सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा रविवार बरहेट प्रखंड अंतर्गत सिमल ढाब में गेहूं बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरहेट प्रखंड प्रमुख बर्नार्ड मरांडी एवं चेंबर ऑफ फार्मर के अध्यक्ष देवाशीष भारती ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर प्रखंड के किसानों के बीच ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं बीज का वितरण किया गया। समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त कर किसानों के चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे निर्धारित समय पर बुवाई कर सकें और अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रयासों से किसानों की आजीविका में सकारात्मक सुधार आएगा तथा कृषि क्षेत्र में तकनीकी पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा।इस मौके पर कई किसान प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *