सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़ :-समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना एवं सर्वजन पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने योजना से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की।

भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण, अयोग्य लाभुकों को विलोपित करने का निर्देश

सहायक निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि भौतिक सत्यापन में पाए गए अयोग्य लाभुकों को पोर्टल से 2 नवम्बर तक विलोपित (डिलीट) करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

भुगतान प्रक्रिया पूर्ण, मोबाइल और आधार संग्रह पर जोर

बैठक में यह भी बताया गया कि मईया सम्मान योजना एवं सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत अक्टूबर 2025 माह तक सभी भुगतान पूर्ण किए जा चुके हैं।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मोबाइल नंबर संग्रह कार्य को शत-प्रतिशत एवं आधार संग्रह कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए ताकि लाभ वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की प्रगति की समीक्षा

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) के संदर्भ में उपायुक्त ने बताया कि अब तक 65 से 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि शेष लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, मोबाइल एवं आधार संग्रह कार्य जल्द पूरा किया जाए।

कमजोर वर्गों को सुरक्षा और सम्मान देना लक्ष्य — उपायुक्त

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभुक वंचित न रहे।

PakurNews #SocialSecuritySchemes #ManishKumarDC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *