सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़ :-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और तकनीकी उपकरणों की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा और भंडारण से संबंधित सभी विधि-व्यवस्था संबंधी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), वीवीपैट (VVPAT) एवं अन्य उपकरणों की स्थिति की जांच की और उनके रखरखाव पर संतोष जताया।

नियमित निरीक्षण की प्रक्रिया

उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह वेयरहाउस का बाहरी निरीक्षण (Monthly Outer Inspection) एवं प्रत्येक तीन माह में आंतरिक निरीक्षण (Quarterly Inner Inspection) करना अनिवार्य होता है।
इन निरीक्षणों की विस्तृत रिपोर्ट कैबिनेट (मंत्रिमंडल) निर्वाचन विभाग, रांची को भेजी जाती है। इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त ने निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निर्देश और रिपोर्टिंग

निरीक्षण के उपरांत श्री मनीष कुमार ने निर्वाचन विभाग के कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी तकनीकी उपकरणों की नियमित मेंटेनेंस रिपोर्ट समय पर तैयार कर मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को प्रेषित की जाए।

उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस जिले के लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां की सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजनीतिक दलों की मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। साथ ही निर्वाचन कार्यालय के कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।

PakurNews #Election2025 #EVMInspection

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *