सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़ :-सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ की ओर से शनिवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मिथिलेश कुमार चौधरी ने किया।

जांच के दौरान अवैध टोटो/ऑटो संचालन, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट चलाना और ओवर स्पीडिंग जैसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

₹18,500 का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया

अभियान के क्रम में 08 टोटो और 12 मोटरसाइकिलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल ₹18,500 का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया।

नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में परिचालित सभी टोटो एवं ऑटो चालकों को पहले ही निर्देश दिया गया था कि 31 अक्टूबर 2025 तक अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस और निर्धारित ड्रेस कोड (टोटो के लिए नीला, ऑटो के लिए खाकी) अनिवार्य रूप से पूरा करें।
उन्होंने कहा कि अब 01 नवम्बर 2025 से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

नियमित जांच अभियान जारी रहेगा

डीटीओ ने बताया कि जिले में नियमित रूप से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि—

सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *