सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पाकुड़ में अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़:-राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पूरे आदर और श्रद्धा के साथ पाकुड़ जिले में मनाई गई। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैंक कॉलोनी स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन तथा प्रशासक, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में जो अतुलनीय योगदान दिया, वह सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, सद्भाव और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना चाहिए।”उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उपायुक्त ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग, सौहार्द और समरसता का वातावरण बनाए रखें, जिससे सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार किया जा सके।राष्ट्रीय एकता दिवस के इस अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और थाना परिसरों में एकता शपथ ग्रहण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।पूरा पाकुड़ जिला सरदार पटेल की देशसेवा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना को नमन करता दिखाई दिया।

राष्ट्रीयएकतादिवस #सरदारपटेलजयंती #PakurNews #RunForUnity #एकभारतश्रेष्ठभारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *