सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

पाकुड़:-आज 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। उन्होंने इंदिरा गांधी जी के जीवन और उनके देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, निडर नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने की। उन्होंने इंदिरा गांधी जी के जीवन और उनके देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प, निडर नेतृत्व और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

इसी अवसर पर कांग्रेसजनों ने भारत के लौह पुरुष एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती भी हर्षोल्लास के साथ मनाई। सरदार पटेल के देश के एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उपस्थित नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस मौके पर जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली, जिला महासचिव कृष्ण यादव, रामविलास महतो और मोहम्मद सिराजुद्दीन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *