
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल (साहिबगंज), राजमहल सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज सुबह 09:15 बजे राजमहल थाना परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने किया।मैराथन दौड़ राजमहल थाना से गांधी चौक तक और गांधी चौक से पुनः राजमहल थाना तक आयोजित की गई। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के अनेक पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि “यह दौड़ देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।”कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में देशभक्ति और एकता का विशेष उत्साह देखने को मिला।
