श्रीकांत दास / विशाल विचार

कोटालपोखर साहिबगंज पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम एवं झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के प्रयास से पाकुड़–बरहरवा एनएच-133ए पर कोटालपोखर बाजार स्थित छोटे पुलिया का चौड़ीकरण किया जाएगा।विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्तमान में अभिषाप सफाई का कार्य चल रहा है, और अगले एक-दो दिनों में मरम्मती कार्य भी शुरू हो जाएगा।यह पुलिया बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर शांति मोड़ और गनी चौक के बीच स्थित है। पहले यह पुलिया मात्र चार मीटर चौड़ी थी, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती रहती थीं। स्थिति को देखते हुए विधायक निसात आलम ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के पदाधिकारियों से वार्ता कर पुलिया के चौड़ीकरण एवं मरम्मती की मांग की थी।विभाग की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता देव कुमार सोरेन ने बताया कि “अक्सर कोटालपोखर बाजार में दुर्घटनाओं की शिकायतें मिलती थीं। अब मरम्मती कार्य शुरू हो गया है। दोनों ओर से तीन-तीन मीटर चौड़ा पुलिया तैयार किया जा रहा है, जिससे अब वाहन सुगमता से गुजर सकेंगे और दुर्घटना की संभावना भी नहीं रहेगी।”स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए विधायक निसात आलम और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम को बधाई दी है।इस अवसर पर तनवीर आलम ने कहा कि “पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक समस्या पर हमारी नजर रहती है। जनता की सुविधा और विकास के लिए जो भी संभव होगा, हम उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। पाकुड़ का चौमुखी विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *