श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के संध्याकालीन अर्घ्य के अवसर पर राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने राजमहल उत्तर वाहिनी गंगा तट स्थित विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया।सूर्यदेव घाट पूजा समिति की ओर से अध्यक्ष संजीव कुमार दे और सचिव देव कुमार दत्ता उर्फ काल्टू दत्ता ने विधायक समेत उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। वहीं, छठ पूजा समिति गुदाराघाट की ओर से भी विधायक का अभिनंदन किया गया इस अवसर पर राजमहल एसडीओ सदानंद महतो, सीओ मो. युसूफ, विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, नगर पंचायत प्रशासक दानिश हुसैन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, अनुमंडलीय अस्पताल डॉक्टर उदय टुडू स्मित चौरसिया, विजय यादव, जय कुमार राजीव बर्मन, रोहित खान, किशोर यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *